विंटर ओलंपिक के लिए भारतीय टीम इटली रवाना:खिलाड़ी आरिफ खान दूसरी बार दिखाएंगे दम, सपोर्टिव टीम साथ में है

भारतीय खिलाड़ी आरिफ खान अपनी सपोर्टिव टीम के साथ विंटर ओलंपिक में भाग लेने के लिए इटली रवाना हो गए हैं। यह शीतकालीन ओलंपिक इटली के मिलानो कोर्टीना में 6 से 22 फरवरी 2026 तक आयोजित होगा। भारत की पांच सदस्यीय टीम में खिलाड़ी आरिफ खान के अतिरिक्त टीम प्रभारी अमिताभ शर्मा, कोच लुदर ठाकुर, कोच रोशन ठाकुर और कोच गुल मुस्तफा शामिल हैं। टीम में मनाली से टीम प्रभारी अमिताभ शर्मा, लुदर ठाकुर और रोशन ठाकुर भी हैं। आरिफ दूसरी बार करेंगे ओलंपिक में प्रदर्शन आरिफ खान दूसरी बार ओलंपिक में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। वहीं, मनाली के लुदर ठाकुर भी दूसरी बार कोच के रूप में ओलंपिक में भाग ले रहे हैं।भारतीय टीम के प्रभारी और आइस स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष अमिताभ शर्मा ने बताया कि टीम भारतीय खिलाड़ी आरिफ खान के साथ इटली रवाना हो रही है। अध्यक्ष अमिताभ शर्मा ने यह भी जानकारी दी कि विंटर ओलंपिक का उद्घाटन 6 फरवरी को सैन सिरो स्टेडियम में होगा, जहां आरिफ खान भी अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *