विंटाज ब्रांड ने मॉडल टाउन में खोले पहले दो एक्सक्लूसिव स्टोर, 70% तक छूट

भास्कर न्यूज|लुधियाना ट्रैवल एक्सेसरीज और बैग-लगेज ब्रांड विंटाज ने पंजाब में अपने पहले और दूसरे एक्सक्लूसिव आउटलेट्स लुधियाना के मॉडल टाउन में शुरू किए हैं। ब्रांड द्वारा चलाए जा रहे इन स्टोर्स का उद्देश्य ग्राहकों को ट्रैवल से जुड़ा अनूठा और प्रीमियम एक्सपीरियंस देना है। कंपनी के अधिकारियों रत्नाकर जेना, मुनीश मल्होत्रा और हरीश शर्मा ने बताया कि विंटाज हर उम्र व जरूरत के यात्रियों के लिए ट्रॉली बैग, सूटकेस और अन्य यात्रा संबंधित एक्सेसरीज की विस्तृत रेंज पेश करता है। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता और कस्टमर सैटिस्फेक्शन कंपनी की प्राथमिकता है। इन स्टोर्स का संचालन कुरियाल बैग हाउस द्वारा किया जा रहा है। फ्रेंचाइजी मालिक नवनीत कुरियाल व अजय कुरियाल ने बताया कि यह विंटाज का एक्सक्लूसिव स्टोर है, जहां महिला-पुरुषों के लिए स्टाइलिश पर्स, बैग, लग्जरी ट्रैवल गियर और मल्टी ब्रांडेड उत्पाद उपलब्ध हैं। यह कुरियाल बैग हाउस का पंजाब में 7वां स्टोर है। आउटलेट के शुभारंभ पर कंपनी ने ग्राहकों को 70% तक की छूट देने के साथ-साथ सरप्राइज गिफ्ट्स देने की पेशकश भी की है। इस मौके पर अद्वैत कुरियाल, साहित्य कुरियाल, अनिल राठी, सोनिया कुरियाल, दिलमणि उनियाल, सुखदेव सिंह चुघ, अशोक शर्मा, योगेश कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *