विकसित कृषि संकल्प के लिए 12 जून तक आयोजन

धमतरी| विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत 29 मई से 12 जून तक जिले के चारों ब्लाक के गांवों में कार्यक्रम चल रहा है। यह अभियान कृषि विज्ञान केन्द्र धमतरी के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. ईश्वर सिंह के मार्गदर्शन में हो रहा है। कृषि विज्ञान केन्द्र की तीन टीम गांवों में जाकर किसानों को तकनीकी जानकारी दे रही है। किसानों की आय बढ़ाने, खेती को टिकाऊ और आधुनिक बनाने पर जोर है। किसानों को मृदा परीक्षण, खेत की तैयारी, फसल चयन, बीज उपचार, उन्नत कृषि यंत्रों, कृषि ड्रोन, संतुलित उर्वरक, जल संरक्षण, कीट प्रबंधन, समय पर कतार बोनी और पैडी ट्रांसप्लांटर से धान की रोपाई की जानकारी दी जा रही है। 5 जून को ग्राम मोहरेंगा और करेली बड़ी, मगरलोड ब्लाक में नोडल अधिकारी डॉ. अमित कुमार सिन्हा ने पैडी ट्रांसप्लांटर से धान की कतार बोनी की प्रक्रिया समझाई। ग्राम हरदीभाठा और छिपली, विकासखंड नगरी में डॉ. शक्ति वर्मा ने धान की फसल में लगने वाले कीटों और उनके समाधान की जानकारी दी। कुरूद ब्लाक के ग्राम कन्हारपुरी और बानगर में डॉ. दीपिका चंद्रवंशी ने उद्यानिकी फसलों की उन्नत किस्मों और बागवानी पर जानकारी दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *