विकसित भारत के लिए 1 लाख युवाओं का राजनीति में आना जरूरी : चुघ

अमृतसर| भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ ने पुणे में 15वीं भारतीय छात्र संसद में संबोधित किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र भारत की आत्मा है और इसकी मजबूती के लिए देश के युवाओं को सक्रिय भूमिका निभानी होगी। भारत आज विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और वैश्विक मंच पर उसकी प्रतिष्ठा निरंतर बढ़ रही है। यह परिवर्तन केवल नीतियों से नहीं, बल्कि युवा शक्ति की ऊर्जा से संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि आज का युवा केवल भविष्य का नागरिक नहीं, बल्कि वर्तमान का निर्णायक भागीदार है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे देश की चुनौतियों को अपनी व्यक्तिगत चुनौती मानें और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी करें। ‘पानी में उतरे बिना तापमान नहीं मापा जा सकता’ कहते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि राजनीति से दूरी बनाकर राष्ट्र परिवर्तन संभव नहीं है। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे छोटे सपनों तक सीमित न रहें, बल्कि ऐसा लक्ष्य निर्धारित करें जो उन्हें निरंतर राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *