बालोद| जिला पंचायत बालोद के उपाध्यक्ष एवं इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू, मंडल अध्यक्ष करहीभदर धर्मेन्द्र साहू, ग्राम पंचायत करहीभदर के उपसरपंच धनंजय साहू एवं पूर्व जनपद अध्यक्ष बालोद देवघर साहू ने संयुक्त रूप कहा कि यह बजट आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने वाला है। जनकल्याण की दिशा में मजबूत कदम है।


