विकसित भारत-जीरामजी योजना से गांवों में रोजगार का दायरा और बढ़ेगा

भास्कर न्यूज | कुकदूर विकसित भारत-जीरामजी योजना को लेकर भाजपा मंडल कुई-कुकदूर में कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यशाला में क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यशाला को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चंद्रकुमार सोनी ने कहा कि यह योजना विकसित भारत–2047 के विजन से जुड़ी हुई है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में सड़क, पानी, सिंचाई को मजबूत करना है। ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार व आजीविका का दायरा बढ़ेगा। यह योजना मनरेगा का पूरक है व इसका उद्देश्य गांवों को केवल मजदूरी पर निर्भर न रखकर स्थायी विकास की ओर ले जाना है। मंडल अध्यक्ष बसंत बाटिया ने कहा कि योजना अंतर्गत ग्रामीण परिवार को 100 दिन के बजाय न्यूनतम 125 दिन रोजगार, साप्ताहिक वेतन भुगतान, डिजिटल निगरानी प्रणाली जैसे बायोमेट्रिक/आधार वेरिफिकेशन, जियो-टैगिंग, एआई आधारित डैशबोर्ड, साप्ताहिक सार्वजनिक खुलासा व सोशल ऑडिट सुनिश्चित की जा रही हैं। 123 पंचायत में कार्य जारी: जपं पंडरिया अंतर्गत कुल 143 पंचायत में से 123 पंचायत में इसी योजना अंतर्गत कार्य प्रगति पर है। वर्तमान में 10 हजार 34 मजदूर कार्यरत हैं। पशु शेड निर्माण 6 स्थान, जल संरक्षण कार्य 45 स्थान, निजी डबरी निर्माण 33 स्थान, साथ ही आवास से जुड़े कार्य में 90 दिनों की मजदूरी को शामिल किया गया है, इन्हें निरंतर रोजगार मिल रहा है। इस कार्यशाला में भास्कर देवांगन, अनुराग ठाकुर, सुमीर पुसाम समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *