झुंझुनूं | जिला स्तरीय विकसित भारत युवा संसद 23 फरवरी को मोरारका पीजी कॉलेज में होगी। प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र सिंह न्योला ने बताया कि मोरारका कॉलेज व युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय संसद का आयोजन किया जा रहा है। इसकी तैयारी के लिए शुक्रवार को कॉलेज में तैयारी बैठक हुई। कार्यक्रम की रूपरेखा, मंच संचालन व व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया। उन्होंने बताया कि इस युवा संसद में माई भारत पोर्टल पर आवेदन करने वाले 18 से 25 वर्ष के युवा शामिल होंगे। इस प्रतियोगिता का विषय आपातकाल के 50 वर्ष : भारतीय लोकतंत्र के लिए सबक रहेगा। प्रतिभागी हिंदी व अंग्रेजी दोनों भाषा में अपने विचार रख सकते है। जिसके लिए अधिकतम 3 मिनट का समय दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर चयनित प्रतिभागी को राज्य स्तरीय युवा संसद में शामिल होने का अवसर दिया जाएगा। राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला समन्वयक डॉ. शशिप्रकाश अहलावत, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विकास मील सहित कॉलेज स्टाफ सदस्य मौजूद थे।


