विकास कार्यों का मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने किया शिलान्यास:कहा- सफाई से ही भरतपुर ऐतिहासिक स्वरूप को बरकरार रख पाएगा, पर्यटकों का बढ़ेगा आवागमन

स्वायत्त शासन विभाग मंत्री झाबर सिंह खर्रा आज भरतपुर पहुंचे। नगर निगम में मंत्री ने शहर में होने वाले डिसेंट्रलाइज ट्रीटमेंट प्लांट, बॉक्स ड्रेन, कैनाल निर्माण और कुंडा निर्माण का शिलान्यास किया। इस दौरान मंत्री ने कहा कि भरतपुर में सफाई रहेगी तभी भरतपुर अपने ऐतिहासिक स्वरूप को बरकरार रख पाएगा। सफाई के लिए जनता की भागीदारी जरूरी है। पिछली सरकार ने नगर निगम को लोन दिलाया था स्वायत्त शासन विभाग मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि भरतपुर की समस्याओं के समाधान के लिए, सौंदर्यीकरण के लिए 118.50 करोड़ रुपये का सीवरेज का काम चल रहा है। इसके अलावा ब्रजेन्द्र बिहारी कुंडा, नेहरू पार्क के पास टाउन का सौंदर्यीकरण करवाया जा रहा है। पूर्व सरकार के समय मास्टर ड्रेनेज प्रोजेक्ट की घोषणा करके 150 करोड़ रुपये का नगर निगम भरतपुर को लोन दिलवाया गया था और, कोई पैसा राजस्थान सरकार की तरफ से नगर निगम को नहीं दिया गया था। शहर में हो रहा सफाई और सौंदर्यीकरण का काम वर्तमान सरकार उस लोन को चुकाने के साथ-साथ शेष रहे ड्रेनेज प्रोजेक्ट का काम भी शुरू किया गया है। सरकार की तरफ से शहर में सौंदर्यीकरण और सफाई का काम किया जा रहा है। जब तक हमें उसमें जन सहयोग नहीं मिलेगा तब तक हम उसमें पूरी तरह से सफलता प्राप्त नहीं करेंगे। जनता को सफाई के लिए जागरूक होना पड़ेगा सफाई के लिए भरतपुर की जनता में भी जागरूक हो ताकि भरतपुर अपने ऐतिहासिक स्वरूप को बरकरार रख सके। स्वच्छ शहर के रूप में भरतपुर अपनी पहचान बना सके। इससे पर्यटकों के आवागमन में बढ़ोत्तरी हो। डिसेंट्रलाइज ट्रीटमेंट प्लांट और बॉक्स ड्रेन का शिलान्यास किया स्वायत्त शासन विभाग मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने डिसेंट्रलाइज ट्रीटमेंट प्लांट का शिलान्यास किया। डिसेंट्रलाइज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण 52.48 करोड़ से किया जाएगा। आरटीओ मोड़ से हीरादास होते हुए ओपन और बॉक्स ड्रेन के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इसलिए लागत 811.5 लाख आएगी। कैनाल और कुंडा निर्माण के कार्यों का शिलान्यास किया अनाह गेट से गणेश मंदिर तक CFCD ऊपर कैनाल का निर्माण कार्य गणेश मंदिर के सामने कुंडा का विकास कार्य 1321.47 लाख की लागत से किया जाएगा। आज मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने इसका शिलान्यास किया। नगर निगम कार्यालय में स्मार्ट सेवा केंद्र 30 लाख की लगात से क्या जायेगा। इसका मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने शिलान्यास किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *