भास्कर न्यूज | कांकेर ग्राम पंचायत बरहेली के आश्रित ग्राम ईरागांव के ग्रामीणों ने विकास कार्यों की स्वीकृति की मांग को लेकर शिवसेना प्रतिनिधिमंडल के साथ कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ केा ज्ञापन सौंपा। शिवसेना प्रदेश सचिव महेश वासुदेव दुबे ने कहा कि लंबे समय से क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। इससे उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण के बेहतर जीवन स्तर के लिए जरूरी बुनियादी ढांचा विकास के लिए आवेदन दिया गया है। शिवसेना पूर्व विधानसभा प्रत्याशी चैनुराम शिवाना ने कहा कि ईरागांव आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। गांव में टीना शेड निर्माण, सामुदायिक भवन, पेयजल आपूर्ति, गलियों स्ट्रीट लाइट, सीसी रोड़करी आवश्यकता है। शिवसेना ब्लॉक अध्यक्ष सुकचंद मंडावी ने कहा कि काफी समय से सड़कों और पानी की सुविधाओं की मांग की जा रही है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। कलेक्टर ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। इस दौरान हीरा मानकर, सुरेश रावटे, नरेश सहारे, अस्सीराम मंडावी, लोकनाथ चुरेंद्र, कमलेश राना, प्रमोद कोरेटी, मानक सहारे, चेतन भुआर्य, दानूराम दर्रो, लच्क्षन सहारे, झाड़ूराम मानकर, आत्माराम मानकर, राधेलाल चुरेंद्र आदि उपस्थित थे।


