विकास को अब मिलेगी रफ्तार: ओंकार

धमतरी| विधायक ओंकार साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने सदन में जो बजट पेश किया है, उससे धमतरी में विकास को गति मिलेगी। इसके लिए वह लगातार प्रयासरत थे, जो अब रंग लाया। उन्होंने कहा कि बजट में धमतरी जिले के लिए कई महत्वपूर्ण निर्माण एवं विकास कार्यों को स्वीकृति मिली है। इन कामों से नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत संरचना सुदृढ़ होगी। आवागमन की सुविधा अधिक सुगम और सुरक्षित बनेगी। खासकर सड़कों का जाल बिछने से शहर व गांव की दूरी सिमट जाएगी। कनेक्टिविटी बढ़ने से शहर व गांव में व्यापार बढ़ेगा। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी। धमतरी विधानसभा क्षेत्र के समग्र एवं संतुलित विकास के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं। सभी स्वीकृत कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग कर उन्हें समयबद्ध प्रशासनिक स्वीकृति दिलाकर पूर्ण कराया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *