मुख्य मंत्री भजन लाल शर्मा के जन्म दिवस और सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर राज्य भर में रक्तदान शिविर, शिलान्यास, शिलालेख अनावरण कार्यक्रमों, कई विकास परियोजनाओं के श्रृंखला में वार्ड संख्या-78 के गोपाल नगर कॉलोनी ,गोपाल पुरा बायपास, जयपुर में क्षेत्रीय पार्षद रवि उपाध्याय और विकास समिति के सहयोग से लगभग डेढ़ करोड़ रुपए की लागत के विकास कार्य (पार्को की बोंड्रिवाल, सौंदर्य करण, वॉक वे, जिम मशीनों का रस्टलांलेशन,सी सी रोड़ निर्माण, सड़क मरम्मत,पैच वर्क, नवीनीकरण पूर्ण होने पर, तीन सार्वजनिक पार्क में विकास समिति की ओर से शिला लेखों का अनावरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अथिति भजन लाल शर्मा, विशिष्ट अथिति मंजु शर्मा सांसद जयपुर शहर, रवि उपाध्याय- क्षेत्रीय पार्षद व विकास समिति के पदाधिकारियों सहित कॉलोनी के गणमान्य लोगों ने कार्यक्रम मे शिरकत की ।


