विकेश चौहान बने डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के निदेशक:कांग्रेस सरकार में रामपुर से पहली नियुक्ति, कांग्रेस की चंद्रप्रभा नेगी को चुनाव में हराया था

शिमला के रामपुर के पूर्व जिला परिषद सदस्य एवं कांग्रेस में कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी जिम्मेदारी निभा चुके युवा नेता विकेश चौहान गिन्नी को प्रदेश सरकार ने हिमाचल स्टेट इंडस्ट्रीयल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन का निदेशक बनाने पर रामपुर कांग्रेस में खुशी की लहर दौड़ गई है। मौजूदा सरकार की ये रामपुर से संबंधित पहली नियुक्ति है। बता दें कि, गिन्नी युवाओं की पसंद है। वर्ष 2015 में उन्होंने कांग्रेस की ही कद्दावर चंद्रप्रभा नेगी को जिला पंचायत चुनाव में करारी शिकस्त दी थी और वह सुर्खियों में आए थे। विकेश चौहान छात्र जीवन में एनएसएसयूआई में अपनी सक्रियता के बाद सबसे पहले रामपुर शहरी युवा कांग्रेस के अध्यक्ष चुने गए। मुख्यमंत्री का जताया आभार विकेश चौहान इसके बाद मंडल महासचिव के अलावा कांग्रेस के कई महत्वपूर्ण पदों पर रहकर पार्टी में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू जब कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष थे, तब गिन्नी जिला महासचिव चुने गए थे। रामपुर में युवाओं को जोड़ने में गिन्नी ने अहम काम किया है। गिन्नी ने अपनी नियुक्ति पर मुख्यमंत्री सुक्खू का आभार प्रकट किया है। साथ ही ये कहा कि जो विश्वास मुख्यमंत्री ने उन पर जताया है वो उस पर खरा उतरने का वो हरसंभव प्रयास करेंगे। उन्होंने रामपुर की जनता का भी आभार जताया कि उनके आशीर्वाद से वे यहां तक पहुंच पाए हैं। उन्होंने कहा कि मौजूदा कांग्रेस सरकार हर वर्ग का समान विकास कर रही है। ऐसे में रामपुर के विकास में भी कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *