विगत 04 वर्षों से लापता गुमषुदा उसके परिजनों को सुपुर्द
चचाई। दिनांक 08 अप्रैल 2020 को सूचनाकर्ता गुड़िया पनिका पति सुन्दर पनिका उम्र वर्ष 34 निवासी वार्ड नं० 10 डेरी फार्म के पास ग्राम बरगंवा रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि मेरा पति सुन्दर लाल पनिका पिता स्व० दीनदयाल पनिका उम्र करीब 38 वर्ष जो पेपर मिल में गुप्ता के बस में खलासी का काम करता है दिनाक 15 अप्रैल 2020 को खाना खाकर अपने घर में सोए थे करीब 12.00 बजे रात मेरा पति घर से बिना बताये बाहर निकलकर दरवाजे का सांकल लगाकर कहीं चला गया सूचना गुम इं० क्र0 12/2020 कायम कर जांच में लिया जाकर दिनांक घटना से लगातार हर संभव प्रयासों द्वारा लगन मेहनत से गुम इसान तलाश कर आज दिनांक 20 दिसम्बर 24 को दस्तयाब कर उसके परिजन (पत्नी) गुड़िया पनिका को सुपुर्द किया गया। उक्त कार्यवाही में पुलिस अधीक्षक महोदय मोती उर रहमान (भा.पु.से), अति० पुलिस अधीक्षक इशरार मंसूरी, एसडीओपी सुमित केरकेट्टा के कुशल निर्देशन में निरीक्षक एस.पी. शुक्ला थाना प्रभारी थाना चचाई, सउनि० संतोष पट्टा की अहम भूमिका रही।


