विचार क्रांति: 20 दिनों में 211 गांवों में दिव्य ज्योति कलश रथ ने किया भ्रमण

भास्कर न्यूज | धमतरी अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा माताजी के जन्म शताब्दी वर्ष पर दिव्य ज्योति कलश रथ का देश-विदेश में भ्रमण कराया जा रहा है। इसी क्रम में बीते महीने 30 मार्च को यह रथ धमतरी पहुंचा। गायत्री परिजनों ने स्वागत किया। इसके बाद कलश को जिले के धमतरी, कुरुद, मगरलोड, नगरी और भखारा ब्लॉक के 211 गांवों में 20 दिन तक घुमाया गया। इस दौरान 11 हजार 548 श्रद्धालुओं ने दर्शन कर आशीर्वाद लिया। जिला समन्वयक दिलीप नाग ने बताया कि भ्रमण के दौरान गुरुदेव के विचार क्रांति अभियान, युग निर्माण योजना, व्यक्ति निर्माण, परिवार, समाज और राष्ट्र निर्माण के संदेश जन-जन तक पहुंचाए गए। नशा मुक्त गांव और संस्कारवान समाज बनाने का संकल्प भी दिलाया गया। 18 स्थानों पर दीप यज्ञ हुए। लगभग 3000 साहित्य वितरित किए गए। गायत्री मंत्र और संत संकल्प पाठ कराया गया। ग्राम मुजगहन के युवाओं ने कलश की अगवानी की। श्रद्धालुओं ने भेंट राशि भी दी। अभियान को सफल बनाने में प्रमुख प्रबंध ट्रस्टी खिलेश्वरी किरण, साधना देवांगन, रमेश सार्वा, उगेश बंसोर, बंशीलाल यदु, राम कुमार सामरथ, टीकाराम साहू, कमल साहू, चेतन साहू, हर्षद मेहता, शेखन साहू, लक्ष्मण यादव, प्रदीप देवांगन, खिलावन श्रीवास, राजकुमार साहू, धनवंतरी नाग, पुरुषोत्तम निर्मलकर, बिष्णु हिरवानी आदि का योगदान रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *