विजय माल्या से बैंकों ने ₹14,131.60 करोड़ रिकवर किए:मेहुल चौकसी की ₹2,566 करोड़ और निरव मोदी की ₹1,053 करोड़ की संपत्ति बेची

देश के सरकारी बैंको (PSB) ने भगोड़े कारोबारी विजय माल्या की संपत्तियों को बेचकर 14,131.60 करोड़, भगोड़ा हीरा कारोबारी नीरव मोदी से 1,052.58 करोड़ और मेहुल चौकसी और अन्य से 2,565.90 करोड़ रुपए की वसूली की है। वित्त मंत्री ने निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को लोकसभा में इस बात की जानकारी दी। वित्त मंत्री ने बताया कि एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट यानी ED ने कुछ बड़े मामलों से ही कुल 22,280 करोड़ रुपए की रिकवरी की है। विजय माल्या 2016 में भारत छोड़कर भाग गया था कारोबारी और पूर्व सांसद विजय माल्या किंगफिशर एयरलाइंस से जुड़ी वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों के बीच 2016 में भारत से UK भाग गया था। 5 जनवरी 2019 में विजय माल्या को भगोड़ा घोषित किया गया। माल्या पर फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग के केस चल रहे हैं। भारत सरकार उसे देश लाने का प्रयास कर रही है। मेहुल चोकसी पर 14 हजार करोड़ से ज्यादा के घोटाले का आरोप गीतांजलि जेम्स के चेयरमैन रहे मेहुल चोकसी और नीरव मोदी पर पंजाब नेशनल बैंक की मुंबई स्थित ब्रेडी हाउस ब्रांच में 14 हजार करोड़ से ज्यादा का घोटाला करने का आरोप है। बैंक अधिकारियों की मिलीभगत से 2011 से 2018 के बीच फर्जी लेटर ऑफ अंडरटेकिंग्स (एलओयू) के जरिए रकम विदेशी खातों में ट्रांसफर की गई थी। अभी दोनों देश से बाहर हैं। 2017 में एंटीगुआ-बारबुडा की नागरिकता ली थी मेहुल चोकसी जनवरी 2018 में विदेश भाग गया था। बाद में पता चला कि वह 2017 में ही एंटीगुआ-बारबुडा की नागरिकता ले चुका था। इस घोटाले की जांच कर रही केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) और प्रवर्तन निदेशालय (ED) जैसी एजेंसिया चौकसी के प्रत्यर्पण की कोशिश में जुटी हैं। मेहुल चौकसी खराब सेहत का हवाला देकर भारत में पेशी पर आने से इनकार कर चुका है। कभी-कभी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ही उसकी पेशी होती है। भारत में उसकी कई संपत्तियां भी जब्त की जा चुकी हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *