विजय-रश्मिका का 4 मार्च को हैदराबाद में होगा ग्रैंड रिसेप्शन:कई सेलेब्स होंगे शामिल, बिना वैलिड कार्ड नहीं मिलेगी एंट्री

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने हाल ही में परिवार और करीबी लोगों के बीच शादी की। अब यह कपल 4 मार्च को हैदराबाद में ग्रैंड रिसेप्शन देने जा रहा है। रविवार को जारी एक ऑफिशियल अनाउंसमेंट लेटर में विजय और रश्मिका ने बताया कि वेडिंग रिसेप्शन सिर्फ इनविटेशन वाला इवेंट रहेगा। इस सेलिब्रेशन को सोच-समझकर एक खास गैदरिंग के तौर पर क्यूरेट किया गया है, जिसमें तेलुगु, हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के सदस्यों के साथ-साथ पॉलिटिकल और एडमिनिस्ट्रेटिव सर्कल के कुछ खास मेहमानों का स्वागत किया जाएगा।
हाई-प्रोफाइल गेस्ट्स के कारण सुरक्षा कड़ी चूंकि रिसेप्शन में फिल्म इंडस्ट्री से लेकर अन्य क्षेत्रों की हाई-प्रोफाइल पर्सनैलिटीज आने वाली हैं, इसलिए लोकल अधिकारियों से बातचीत के बाद कपल ने सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम किए हैं। उन्होंने कन्फर्म किया कि गेस्ट लिस्ट को और सीमित कर दिया गया है और वेन्यू में एंट्री सिर्फ उन्हीं मेहमानों को मिलेगी जिनके पास वैलिड ऑफिशियल इनविटेशन होगा, ताकि भीड़भाड़ न हो और व्यवस्था बनी रहे। फैंस का दिल से शुक्रिया अदा किया विजय और रश्मिका ने फैंस से मिले प्यार और आशीर्वाद के लिए दिल से शुक्रिया अदा किया। उन्होंने सपोर्टर्स से रिक्वेस्ट की कि वे इंतजाम में सहयोग करें और बिना फॉर्मल इनविटेशन के वेन्यू पर न आएं। बता दें कि विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना 26 फरवरी 2026 को राजस्थान के उदयपुर में शादी के बंधन में बंध गए। दोनों की शादी एक प्राइवेट सेरेमनी में आईटीसी ममेंटोस रिसॉर्ट में हुई। शादी दो अलग परंपराओं से संपन्न हुई। सुबह तेलुगु रीति-रिवाजों से विवाह हुआ, जबकि शाम को रश्मिका की कोडवा परंपरा के अनुसार रस्में निभाई गईं। रश्मिका ने लाल साड़ी और सोने के आभूषण पहने, जबकि विजय ने आइवरी धोती और लाल अंगवस्त्रम धारण किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *