दैनिक भास्कर की ओर से चलाई गई जीतो सोना-चांदी स्कीम के विजेताओं को स्थानीय कार्यालय में चांदी के सिक्के दिए गए। विजेताओं में अनफ आतिफ, मोहम्मद जीशान, आशीष कुमार मारू, भुवनेश सुमन, बुद्धिप्रकाश नामा को चांदी के सिक्के दिए गए। पाठकों ने बताया कि वे लंबे समय से भास्कर के पाठक हैं और हमेशा भास्कर की स्कीमों में हिस्सा लेते रहते हैं। शहर स्थित दैनिक भास्कर कार्यालय पर प्रसार अधिकारी धर्मराज नायक ने विजेताओं को सिक्के दिए। इनाम पाकर विजेता पाठकों के चेहरे खिल उठे।


