विजेता अशोका सदन को ओवर ऑल ट्राफी

धौलपुर। पीएमश्री केन्द्रीय विद्यालय में वार्षिक खेल दिवस आयोजित किया गया। मशाल दौड़ के लिए अग्नि प्रज्वलित की। झंडारोहण किया। विद्यालय के चारों सदनों शिवाजी, टैगोर, अशोका एवं रमन सदन द्वारा मार्च पास्ट किया गया । इन चारों सदनों के हाउस कैप्टन द्वारा सलामी दी गई एवं कक्षा ग्यारहवीं छात्रा संस्कृति शर्मा ने प्रतिभागियों को शपथ दिलाई । विद्यार्थियों द्वारा एकल नृत्य एवं एरोबिक्स गतिविधियाँ प्रस्तुत की। प्राचार्य ने कहा कि समस्त प्रतिभागी सच्ची टीम भावना के साथ प्रतिभागिता करें एवं पूरी ईमानदारी के साथ अपना जोश, जज्बा एवं उमंग खेलकूद की गतिविधियों में बनाए रखें । स्कूली शिक्षा में खेलों का महत्व इस तथ्य में निहित है कि वे बच्चों को कई तरह के कौशल सिखाते हैं और टीमवर्क को प्रोत्साहित करते हैं। इसके अलावा, खेल उनके नेतृत्व कौशल को बढ़ा सकते हैं और उन्हें जीवन में अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में सक्षम बना सकते हैं । बाल वाटिका से लेकर प्राथमिक विभाग के विद्यार्थियों के लिए गुब्बारे फोड़ना, दौड़, मेंढक दौड़, नींबू चम्मच दौड़, बस्ता दौड़ एवं बुक बैलेंस दौड़ जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जबकि कक्षा छठवीं से आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए कोन बैलेंस दौड़, सोकर कोन बैलेंस दौड़,तिगड़ी टांग दौड़,केला दौड़ जबकि कक्षा नवमीं से बारहवीं के विद्यार्थियों के लिए सोकर कौन बैलेंस एवं उल्टी दौड़, म्युजिकल चेयर प्रतियोगिताएं बालक-बालिका वर्ग में आयोजित की गई । विजेताओं मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए । ओवर ऑल की ट्राफी अशोका सदन के कप्तान एवं मास्टर को प्रदान की गई, जबकि द्वितीय स्थान शिवाजी सदन एवं तृतीय स्थान की ट्राफी टैगोर सदन को प्रदान की गई ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *