लुधियाना| गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स में बीएससी और बीसीए अंतिम वर्ष की छात्राओं के लिए विदाई पार्टी विंग्स ऑफ चेंज का आयोजन हुआ। समारोह की मुख्य अतिथि प्रिंसिपल सुमन लता रहीं। कार्यक्रम की मुख्य आकर्षण मॉडलिंग प्रतियोगिता रही। इसमें छात्राओं ने मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिता में किशिका को मिस फेयरवेल क्वीन का खिताब मिला। पलक आहूजा को मिस सिल्वर सेरेन, साक्षी दुग्गल को मिस ब्रॉन्ज ब्यूटी चुना गया। वैशाली को मिस ग्लैमर वॉक, तनिषा शर्मा को मिस रेडिएंट रे, गायत्री को मिस क्राउन ज्वेल, वनीत को मिस स्टाइल दिवा, रीतिका को मिस इंपावरेड और सुप्रीत को मिस एडोरेबल एंजल का खिताब मिला। प्रतियोगिता के जज अमिता सहगल, प्रियंका धीर और साक्षी मल्होत्रा रहीं। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ नृत्य, गीत और हास्य खेलों ने माहौल को खुशनुमा बना दिया। प्रिंसिपल सुमन लता ने आयोजन को सफल बनाने के लिए छात्राओं की सराहना की। उन्होंने छात्राओं को मेहनत करने और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। डॉ. ममता कोचर ने छात्राओं से कहा कि वे कॉलेज में सीखे ज्ञान और कौशल का उपयोग अपने सपनों को पूरा करने में करें।