अमृतसर| श्रीराम आश्रम पब्लिक स्कूल, द मॉल में 12वीं स्टूडेंट्स के लिए एक भव्य विदाई समारोह ‘डिपार्चर फिएस्टा’ का आयोजन किया गया। जूनियर छात्रों के पश्चिमी नृत्य और पंजाब की शान भांगड़ा ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। रोमांचक खेलों और ग्लैमरस फैशन शो ने कार्यक्रम में आकर्षण का केंद्र रहे, जहां विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास और गरिमा के साथ रैंप वॉक किया। इस अवसर पर कुंवर भारद्वाज को मिस्टर आश्रमाइट’ और हर्षिता हांडा को मिस आश्रमाइट के खिताब से नवाजा गया। साथ ही सक्षम वर्मा, मुस्कान और अंकिता नंदा सहित कई अन्य विद्यार्थियों को विशिष्ट उपाधियां दी गईं। विद्यालय के अध्यक्ष बलबीर बजाज और प्रिंसिपल डॉ. विनोदिता सांख्यान ने विद्यार्थियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। प्रिंसिपल ने संदेश दिया कि दृढ़ता, साहस और अटूट संकल्प ही सफलता का असली सोपान हैं। इस दौरान एंटरप्रेन्योर सेल के मेधावी छात्रों को भी सम्मानित किया गया।


