विदिशा में कड़ाके की ठंड का दौर:तापमान 4 डिग्री पहुंचा, पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के चलते बढ़ रही सर्दी

विदिशा में इन दिनों सर्दी का सितम बढ़ गया है, जिसके कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में बर्फीली हवाएं चल रही हैं, जिसके कारण तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। न्यूनतम तापमान 3 डिग्री तक पहुंच गया है, जबकि अधिकतम तापमान 21 सेल्सियस दर्ज किया गया है। तेज ठंड के चलते ओस की बूंदे बर्फ की तरह जम गई हैं और ठंडी हवाओं के कारण दिन में भी ठंड बनी हुई है। लोग दिन में भी गर्म कपड़े पहनकर बाहर निकल रहे हैं और शाम को अलाव जलाकर लोग ठंड से बचने की कोशिश कर रहे हैं। मौसम विभाग की माने तो उत्तर भारत की तरफ से आ रही ठंडी हवाओं के कारण ठंड बढ़ गई है, लेकिन एक-दो दिन बाद तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *