विदिशा में नगरपालिका ने गुरुवार को एक क्षतिग्रस्त मकान पर बुलडोजर चला दिया। इस दौरान मौके पर प्रशासन के आला अधिकारी मौजूद रहे। जानकारी के अनुसार, दुर्गा नगर क्षेत्र में एक पुराना जर्जर मकान क्षतिग्रस्त घोषित किया था। नगर पालिका ने जर्जर भवन के मालिक को नोटिस दिए थे, पर मकान मालिक ने घर को नहीं गिराया। इसके बाद आज नगर पालिका और प्रशासन की टीम दुर्गा नगर क्षेत्र में पहुंची, जहां एक क्षतिग्रस्त मकान को गिराया गया। 4 घंटे चली कार्रवाई नगर पालिका को 1500 स्क्वायर फीट में बने जर्जर भवन को बुलडोजर से गिराने में लगभग 4 घंटे का समय लगा। इस दौरान तहसीलदार अमित ठाकुर, नगरपालिका अधिकारी दुर्गेश ठाकुर , सीएसपी अतुल सिंह की मौजूदगी में कार्रवाई की गई। जून में दिया था नोटिस सीएमओ दुर्गेश ठाकुर ने बताया कि दुर्गा नगर रोड पर सम्राट गोड का एक पुराना मकान जर्जर अवस्था में था। शहर में क्षतिग्रस्त मकानों का सर्वे कराया गया था, जिसमें वह शामिल था। नगरपालिका द्वारा जून के महीने में इस क्षतिग्रस्त मकान को गिराने के लिए नोटिस जारी किया था। उसके बाद कई नोटिस दिए गए, पर उन्होंने अब तक उसे क्षतिग्रस्त मकान को नहीं गिराया। उन्होंने उस मकान को गिराने में अपनी असमर्थता जाहिर की, इसके बाद आज नगर पालिका की टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी के माध्यम से क्षतिग्रस्त मकान को गिराया गया। इस पूरी कार्रवाई में चार घंटे का समय लगा।


