विदिशा में खुले में शराब पीने वालों पर रेड:35-40 लोगों पर केस दर्ज; होटल-ढाबों पर चल रहे थे अवैध अहाते

विदिशा में अवैध रूप से शराब पिलाने और सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलकाने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी के निर्देश पर चले विशेष अभियान में करीब 35-40 लोगों के खिलाफ वैधानिक प्रकरण दर्ज किए गए हैं। कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद राज और सिविल लाइन थाना प्रभारी निरीक्षक आर.के. मिश्र के नेतृत्व में एक संयुक्त पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। टीम ने होटल, दुकानों और ढाबों पर चोरी-छिपे संचालित हो रहे अवैध अहातों पर दबिश दी। साथ ही, खुले स्थानों पर शराब का सेवन करने वालों को भी पकड़ा। गलती मानी, पुलिस ने दी समझाइश कार्रवाई के दौरान मौके पर कई लोग शराब पीते हुए पाए गए। पुलिस की दबिश के दौरान कुछ लोगों ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए भविष्य में ऐसा न करने का आश्वासन दिया। ‘जारी रहेगी सख्त कार्रवाई’ पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन, अवैध अहाते चलाने और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ भविष्य में भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने आम जनता से अवैध गतिविधियों की जानकारी तुरंत देने की अपील की है, ताकि शांति और कानून व्यवस्था बनी रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *