मध्य प्रदेश में मोहन सरकार के एक साल पूरे होने पर राज्यभर में विकास कार्यों और उपलब्धियों का जश्न मनाया जा रहा है। इस अवसर पर लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने विदिशा में प्रेस वार्ता कर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। इस दौरान उन्होंने कहा कि मोहन सरकार ने अपने पहले साल में प्रदेश के विकास के लिए अभूतपूर्व कार्य किए हैं। मंत्री पटेल ने बताया कि मध्य प्रदेश ने इस साल सबसे अधिक राजस्व निपटारा कर एक नया रिकॉर्ड बनाया है। प्रदेश सरकार ने विकास की नई परिभाषा लिखी है। भारतीय जनता पार्टी ने शिक्षा और संस्कृति को संवारने का काम किया है। हमारी विरासतों को सहेजने का काम भी भाजपा ने ही किया है। मंत्री पटेल बोले- एक साल में एक लाख पदों को भरा गया मंत्री पटेल ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर जोर देते हुए कहा कि सरकार ने हर क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार में गरीब, महिला, युवा किसान सभी आत्मसम्मान के साथ जिए इसे प्रयास किए जा रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाडली बहन योजना की शुरुआत की थी, जिसमें आज प्रदेश की 1 करोड़ 29 लाख बहनें शामिल हैं। उन्होंने बताया कि 1 साल में एक लाख पदों पर भरने का काम किया है, आने वाले सालों में ढाई लाख पदों पर नियुक्तियां की जाएगी स्वास्थ्य महकमे में ही 46000 पदों को भरा जाएगा। मंत्री पटेल ने स्वास्थ्य, शिक्षा और संस्कृति के क्षेत्र में किए गए कार्यों की सराहना की और जनता से सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।