विदिशा में पिछले कुछ दिनों से मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। शुक्रवार काे दिन भर आसमान में हल्के बादल छाए रहे, इसके बाद रविवार 12 बजे शुरू हुआ हल्की बारिश का दौर शनिवार सुबह तक चलता रहा। इसके बाद शनिवार को घने बादल छाने के बाद दोपहर में कुछ देर के लिए हल्की बारिश हुई। जिसने सड़कों पर बारिश का पानी बहने लगा। गुरुवार को शहर का अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री था। जो शुक्रवार को 26.5 डिग्री पर पहुंच। वहीं आज पारा दो डिग्री की गिरावट के साथ 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले 3 घंटों में दक्षिण विदिशा में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने और 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना जताई है। हालाकि, इससे फसलों पर बहुत ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ेगा। क्योंकि, फसल अभी छोटी हैं, पानी से लाभ होगा। फसलों में 15 प्रतिशत उत्पादन वृद्धि रहेगी। दो दिन बाद हवाओं की दिशा उत्तर-पूर्व से हो जाएगी। इससे तापमान तेजी से कम होगा और सर्दी बढ़ेगी। इस बीच रात का पारा 5.6 डिग्री तक आ सकता है। लटेरी में भी हुई बारिश वहीं जिले के लटेरी में शुक्रवार रात रुक-रुक कर बारिश हुई। इससे जहां किसानों को राहत मिली है, वहीं लटेरी मेले में आए व्यापारियों की मुश्किलें बढ़ गई है। मेले की शुरुआत होते ही दूर-दूर से व्यापारी आते है। बारिश के पानी व्यापारियों की दुकानों में भर गया, जिससे वह परेशान होते दिखे। 24 घंटों में बारिश का आंकड़ा बता दें कि, विदिशा जिले में पिछले 24 घंटों में 22.9 एमएम औसत बारिश हुई है। सबसे ज्यादा नटेरन में तो वहीं विदिशा में सबसे कम बारिश हुई है।


