विदिशा मेडिकल कॉलेज में वार्षिक उत्सव जारी:खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मिले पुरस्कार; अंतरराष्ट्रीय खेल हस्तियां हुई शामिल

विदिशा के अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल कॉलेज में वार्षिक उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। वार्षिक उत्सव के दौरान खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था। इसके बाद शुक्रवार को खेल प्रतियोगिताओं के विजयी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरण किया गया। इस दौरान कई अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने वाली हस्तियां शामिल हुई। जिनमें मध्यप्रदेश क्रिकेट टीम के कप्तान अमन चौकसे, तीरंदाजी में एशियन गेम्स की पदक विजेता आशी चौकसे और जूडो की खिलाड़ी वंदना सूर्यवंशी शामिल हुई। छात्रों को क्रिकेट, वॉलीबॉल, बैडमिंटन और अन्य खेलों में उनके प्रदर्शन के लिए पुरस्कार दिए गए। डॉक्टर विवेक चौकसे ने बताया कि मेडिकल कॉलेज के छात्रों पर पढ़ाई का बोझ होता है। वह साल भर पढ़ाई में लगे रहते हैं, इसलिए वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान पांच दिन तक खेल प्रतियोगिता हुई। जिसमें क्रिकेट, वॉलीबॉल, फुटबॉल, बैडमिंटन, शतरंज, लॉन टेनिस, टेबल टेनिस प्रतियोगिता में छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *