विदेशी टूरिस्ट बस में बाइक जा घुसी, बच्चे की मौत:नील गाय को बचाने लगाए थे ब्रेक, मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे

पाली में रविवार को विदेशी टूरिस्ट से भरी बस से बाइक पीछे से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार 5 साल के लड़के की मौत हो गई और 3 जने घायल हो गए, जिन्हें पाली से प्राथमिक इलाज के बाद जोधपुर रेफर किया गया। रोहट थाने के ASI रिडमल ने बताया कि हादसा सुबह करीब साढ़े 11 बजे बांडाई पुल पर हुआ। हादसे में बाइक सवार जोधपुर के सांगरिया निवासी 5 साल का यशवीर पुत्र प्रेम सिंह की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बॉडी पाली के बांगड़ हॉस्पिटल की मोर्चरी में शिफ्ट करवाई गई है। इस हादसे में बाइक सवार जोधपुर के सांगरिया निवासी प्रेम सिंह (40), उसकी 36 साल की पत्नी टीना कंवर और 11 साल का बेटा देवेंद्र सिंह घायल हो गए। घायलों को पाली के बांगड़ हॉस्पिटल से प्राथमिक इलाज के बाद जोधपुर रेफर किया गया। बस ड्राइवर ही लेकर आया हॉस्पिटल बताया जा रहा है कि ये परिवार ओम बन्ना के दर्शन करने जा रहा था। इस दौरान रास्ते में विदेशी टूरिस्ट से भरी मिनी बस से पीछे से टकरा गई। बस ड्राइवर ने बताया कि अचानक नील गाय बा गई जिस पर उसने ब्रेक लगाया। ओर बाइक सवार मिनी बस से पीछे से टकरा गया। तीनों घायलों को वह अपनी बस से ही इलाज के लिए बांगड़ हॉस्पिटल लेकर आया। वही बस में सभी टूरिस्ट ऑस्टेलिया के बताए जा रहे है। जो जोधपुर से नारलाई जा रहे थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *