लुधियाना| संदिग्ध हालातों में एक 22 वर्षीय युवक घर में फंदे से लटकता मिला। मृतक की पहचान लवप्रीत सिंह पुत्र जगदीश सिंह वासी राजू कॉलोनी थाना टिब्बा के रूप में हुई है। बुधवार शाम करीब 6:00 बजे युवक की माता बाजार से लौटी। उन्होंने कई बार घंटी बजाई, लेकिन युवक ने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद पड़ोस का एक युवक दीवार फांदकर घर की छत पर गया। जब उन्होंने युवक के कमरे का दरवाजा खोला तो वह फंदे से लटकता मिला। थाना टिब्बा पुलिस के जांच अधिकारी निर्मल सिंह ने शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। जांच अधिकारी के अनुसार लवप्रीत के पिता जगदीश सिंह का कहना है कि बेटा कुछ समय से विदेश जाने की इच्छा जाहिर कर रहा था। लेकिन वे बेटे को विदेश नहीं भेज पा रहे थे। इसको लेकर वह निराश रहता था। इसी बात को लेकर युवक ने फंदा लगा लिया।