विदेश भागे लॉरेंस के गैंगस्टरों ने बदले ठिकाने:रोहित गोदारा अब पुर्तगाल से चला रहा गैंग, 50 बदमाश राजस्थान पुलिस के रडार पर

विदेश में बैठे गैंगस्टर पर राजस्थान पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) टीम का शिकंजा कसता जा रहा है। इस डर से राजू ठेहट, सुखदेव गोगामेड़ी जैसे हत्याकांड को अंजाम देने वाले लॉरेंस गैंग के गैंगस्टर ठिकाने बदल रहे हैं। टीम ने 4 अप्रैल को दुबई से लॉरेंस गैंग के आदित्य जैन उर्फ टोनी को गिरफ्तार किया है। इससे पहले एजीटीएफ जुलाई 2024 में लॉरेंस गैंग के अमरजीत विश्नोई को इटली में हाउस अरेस्ट करा चुकी है। इस मामले का अब इटली के कोर्ट में ट्रायल चल रहा है। पुलिस के पास 50 से अधिक वांटेड बदमाशों के बारे में जानकारी है, जो वारदात के बाद विदेश में छिपे बैठे हैं। पुलिस अब तक 24 बदमाशों के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करवा चुकी है। एजीटीएफ की टीम आखिर विदेशों में छुपे बैठे गैंगस्टर को वापस लाने के लिए कैसे काम कर रही है। इस टीम की लिस्ट में प्रदेश के कौन से गैंगस्टर्स शामिल हैं। इस स्टोरी में पढ़िए… दुबई में कसा शिकंजा तो दूसरे देश भागे
राजस्थान में कई वारदात कर चुके वांटेंड गैंगस्टर पुलिस की सख्ती बढ़ने पर फर्जी पासपोर्ट के सहारे दुबई भागे थे। जब से एजीटीएफ ने दुबई में इन गैंगस्टर की धरपकड़ के लिए शिकंजा कसना शुरू किया तो ये वहां से अलग-अलग देशों में भाग गए हैं। इसे गैंगस्टर राजू ठेहट की हत्या के आरोपियों के उदाहरण से समझा जा सकता है। 3 दिसंबर 2022 को सीकर के गैंगस्टर राजू ठेहट की हत्या के बाद रोहित गोदारा गैंग से जुड़े अमरजीत, वीरेंद्र चारण सहित कई बदमाश पहले दुबई भागे। पुलिस ने जब इन्हें पकड़ने की प्लानिंग बनाई तो अमरजीत अक्टूबर 2023 में इटली भाग गया। पुलिस को मिले इनपुट के आधार पर वह साइप्रस होते हुए इटली पहुंचा था। एजीटीएफ की रडार पर 50 बदमाश
एजीटीएफ की इंटरपोल विंग के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरोत्तम लाल वर्मा ने बताया- पुलिस को 50 बदमाशों की तलाश है। उनमें से 20 बदमाश पंजाब के हैं, जो प्रदेश में क्राइम करने के बाद विदेश में छुपे बैठे हैं। शिकंजा कसने के लिए पुलिस सीबीआई की मदद से इनके खिलाफ लगातार रेड कॉर्नर नोटिस जारी करवा रही है। हाल ही में दुबई से गिरफ्तार कर लाए गए आदित्य उर्फ टोनी भी रेड कॉर्नर नोटिस के बाद पकड़ में आया था। बाकी बदमाशों पर भी इसी तरीके से शिकंजा कसा जा रहा है। इन्हें भारत लाने के लिए पुलिस ने सीबीआई की मदद से रेड कॉर्नर नोटिस जारी कराए गए हैं। रोहित गोदारा बीकानेर के लूणकरणसर का रहने वाला है। असली नाम रावताराम स्वामी है। गैंगस्टर राजू ठेहट मर्डर मामले का मास्टरमाइंड। गोल्डी बराड़ लॉरेंस बिश्नोई गैंग का एक प्रमुख सदस्य है। असली नाम सतिंदर जीत सिंह है। गोल्डी बराड़ पर राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और दिल्ली में 20 हत्याएं कराने का आरोप। अनमोल बिश्नोई उर्फ भानू लॉरेंस बिश्नोई का भाई है। एनआईए ने मोस्ट वांटेड मानते हुए 10 लाख रुपए का इनाम घोषित कर रखा है। दो साल पहले अप्रैल 2023 में अमेरिकी राज्य कैलिफोर्निया के बेकर्सफील्ड में एक कार्यक्रम में दिखा था। सुभाष बराल (उर्फ सुभाष मूंड) गैंगस्टर आनंदपाल सिंह का करीबी है। राजस्थान के सीकर जिले का रहने वाला है। अभी संयुक्त अरब अमीरात (दुबई) में रह रहा है। रंगदारी वसूली, हत्या की साजिश, शूटरों की भर्ती करने का आरोप। दुबई में बैठकर राजू ठेहट हत्याकांड की साजिश रचने का आरोप। 2021 में फर्जी पासपोर्ट के जरिए दुबई भागा था। जयपुर के व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने का आरोप। राजस्थान का कुख्यात गैंगस्टर है और रोहित गोदारा का करीबी माना जाता है। राजू ठेहट हत्याकांड में भी शामिल रहा। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या का मुख्य सूत्रधार माना जाता है। चरणजीत सिंह उर्फ चीनू गैंगस्टर आनंदपाल सिंह की बड़ी बेटी है। वर्तमान में दुबई में रह रही है। इसके खिलाफ राजस्थान में कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। गैंगस्टर राजू ठेहट की हत्या की साजिश में भी शामिल रही है। राजस्थान में नागौर जिले के सांवराद गांव की रहने वाली है। राजस्थान पुलिस ने 50 हजार का इनाम घोषित कर रखा है। आनंदपाल के एनकाउंटर के बाद सांवराद गांव में हुई हिंसा में भी चीनू का नाम सामने आया था। सीबीआई ने उसे आरोपी माना। इन 6 बदमाशों के खिलाफ भी रेड कॉर्नर नोटिस
जानकारी के अनुसार, राजस्थान पुलिस गैंगस्टर लिपिन नेहरा, महेंद्र मेघवाल, राहुल रिणाउ, महेंद्र सारण, नवीन बॉक्सर और ईश्वर कुमावत के खिलाफ भी रेड कॉर्नर नोटिस जारी करा चुकी है। रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने वाले 20 अपराधी पंजाब के हैं और लॉरेंस गैंग से जुड़े हैं। रेड कॉर्नर नोटिस जारी होने की सूचना मिलने के बाद बदमाश अपनी पहचान बदल लेते हैं या किसी दूसरे देश में भाग जाते हैं। इसलिए पुलिस जिन बदमाशों के रेड कॉर्नर नोटिस जारी कराती है। उनके नाम सीक्रेट रखती है। टोनी को लाए, अब अमरजीत विश्नोई को लाने की तैयारी
आदित्य उर्फ टोनी से पहले एजीटीएफ ने लॉरेंस गैंग के अमरजीत विश्नोई को पिछले साल इटली में ट्रेस किया था। एजीटीएफ ने जून 2024 में अमरजीत को लेकर रिपोर्ट इटली सरकार को सौंपी। जुलाई 2024 में पुलिस उसे इटली में हाउस अरेस्ट कराने में कामयाब रही। पुलिस ने विदेश मंत्रालय के जरिए अमरजीत की क्राइम फाइल सौंपी। एजी इटली कोर्ट में उसे भारत लाने की याचिका लगाई। ASP नरोत्तम लाल वर्मा ने बताया कि उसे वापस लाने को लेकर वहां की कोर्ट में ट्रायल चल रहा है। एजीटीएफ ने अपने वकील के जरिए अमरजीत विश्नोई और उसकी पत्नी सुधा कंवर के खिलाफ मजबूत सबूत पेश किए हैं। कोर्ट के फैसले के बाद ही राजू ठेहट मर्डर केस में फरार चल रहे अमरजीत विश्नोई व उसकी पत्नी को वापस लाया जा सकेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *