नांगल राजावतान| उपखंड मुख्यालय के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय विद्यार्थियों को जिला स्तर शैक्षणिक भ्रमण पर जयपुर ले जाया गया। ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सत्यनारायण मीणा ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक भ्रमण पर जाने से विद्यार्थी नई चीजें सीखते हैं। उनके व्यक्तित्व का विकास होता। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के सम्पूर्ण व्यक्तित्व के विकास के लिए महत्वपूर्ण कड़ी है। भ्रमण विद्यार्थियों को अपने और दूसरों के अनुभव से सीखने का एक अच्छा अवसर देते हैं। ब्लॉक के 10 विद्यालय में 9 उच्च माध्यमिक विद्यालय व 1 महात्मा गांधी विद्यालय से दो-दो विद्यार्थियों चयनित कर राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत 20 छात्रों जिला स्तर 2 दिवसीय शैक्षिक भ्रमण के लिए बायोलॉजिकल पार्क जयपुर, आमेर और खाटू श्याम जी के लिए रवाना हुए। एसीबीईओ मोहन लाल मीना ने कहा कि जब विद्यार्थी शैक्षणिक भ्रमण पर जाते हैं तो वे अपनी आंखों से प्रत्यक्ष रूप में देखकर किसी भी विषयवस्तु का वर्णन करने में सक्षम हो जाते हैं। इस मौके पर प्रिंसिपल सीमा बाई मीना, उपप्राचार्य हरिमोहन मीना, सीताराम मीना, राजू मौजूद रहे।


