विद्यार्थियों ने चाक पर मिट्टी के बर्तन बनाना सीखा

मुंगेली | राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के उद्देश्यों को साकार करने और विद्यार्थियों में कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए पीएम श्री एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय बंधवा में पीएम पूर्व-व्यावसायिक शिक्षा कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यशाला के संचालन में शिक्षक सोहम ठाकुर, विजय कृष्णा सिंह और अनिल राठौड़ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यशाला का उद्देश्य जनजातीय विद्यार्थियों को पाठ्य ज्ञान के साथ व्यावहारिक व पारंपरिक व्यवसायों से जोड़ना था। प्रथम सत्र में स्थानीय कुंभकार राजकुमार कुंभकार ने विद्यार्थियों को चाक पर मिट्टी के बर्तन बनाना सिखाया। विद्यार्थियों ने दीपक और गुल्लक तैयार कर अपनी रचनात्मकता दिखाई। द्वितीय सत्र में बढ़ई भुजबल यादव ने लकड़ी के औजार और दैनिक उपयोग की वस्तुएं बनाने का प्रशिक्षण दिया। विद्यार्थियों ने लकड़ी काटने, छीलने और ग्राइंडिंग मशीन के सुरक्षित उपयोग की जानकारी प्राप्त की। तृतीय सत्र में दर्जी भानु प्रताप ने सिलाई मशीन के उपयोग और कपड़े सिलने की बुनियादी तकनीकें सिखाईं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *