जालंधर | एकलव्य स्कूल में पंजाबी मां बोली दिवस मनाया गया। इस मौके पर सातवीं और तीसरी कक्षा के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने पंजाबी भाषा की मिठास और इसके सांस्कृतिक गौरव पर अपने विचार साझा किए। बच्चों ने बताया कि पंजाबी भाषा केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि हमारी पहचान और परंपराओं का हिस्सा है। इस मौके पर विद्यार्थियों ने पंजाबी मां बोली पर सुंदर कविताएं भी सुनाईं, जिन्होंने सभी का मन मोह लिया। स्कूल प्रशासन ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें अपनी भाषा और संस्कृति को हमेशा जीवित रखने और उस पर गर्व करने के लिए प्रेरित किया।


