विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम किए प्रस्तुत:शिक्षा और खेलकूद गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्टूडेंट सम्मानित

पोसालिया कस्बे के गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर में ‘स्पंदना 2025-26’ वार्षिकोत्सव एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रविंद्र सिंह और विशिष्ट अतिथि शिवगंज के मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी जबर सिंह राव थे। इस अवसर पर ग्राम पंचायत पोसालिया की उपसरपंच अंशी देवी, वीरेंद्र मीणा, प्रताप राम गर्ग और प्रवीण सिंह राव भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती पूजन और अतिथियों के माल्यार्पण से हुआ। वार्षिकोत्सव के दौरान विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। शैक्षिक, सहशैक्षिक और खेलकूद गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी जबर सिंह राव ने बोर्ड परीक्षार्थियों को परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन के लिए मार्गदर्शन दिया। प्रधानाचार्य शशि चौरडिया ने भी बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के तरीके बताए। इस दौरान कक्षा 12 के विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए। प्रधानाचार्य ने विद्यालय में श्रेष्ठ कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया। इस अवसर पर अभिभावक, पूर्व विद्यार्थी और विद्यालय के उप प्रधानाचार्य जैसाराम मीणा, कांतिलाल माली, वार्षिकोत्सव प्रभारी मनोज कुमार मीणा, मंच संचालक भरत सिंह, नरेन्द्र सिंह जोधा, प्रदीप कुमार, चंद्रकांत दवे, हरीश कुमार, जितेंद्र सिंह, कन्हैयालाल मीणा, रामदेव, मंजू गोस्वामी, स्वाति साहू, मुक्त वैष्णव, मंजू मीणा, जगराम कुम्हार, भगवान राम मेघवाल, गणेश राम मीणा, नरेंद्र सिंह चौहान, पारसमल, कुसुम और रामलाल सहित ग्रामीण उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *