विद्यार्थियों में पाठ्य सामग्री के वितरण से शिक्षा को बढ़ावा : डॉ. पातंजली

भास्कर न्यूज | गढ़वा आरपी एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से सदर प्रखंड के सुखबाना केरवा गांव में शुक्रवार को पढ़ाई करने वाले बच्चों एकत्र कर ट्रस्ट के निदेशक डॉक्टर पातंजली केशरी ने कलम-कॉपी, पेंसिल, रबर सहित अन्य पाठ्य सामग्रियों का वितरण किया। कहा कि आप सभी लोग अपने बच्चों को नियमित स्कूल भेजें। वर्तमान आधुनिक युग के साथ किसी भी समय में शिक्षा का जीवन में विशेष महत्व है। अब्दुल मन्नान ने कहा कि आरपी एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से डॉक्टर राधा बाबू की 35 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर सात दिवसीय जनकल्याणकारी कार्यक्रम चलाया जा रहा है। प्रथम दिन रक्तदान, दूसरा दिन कंबल वितरण के बाद तीसरे दिन शुक्रवार को जरूरतमंद बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री का वितरण किया जा रहा है। डॉक्टर इश्तियाक रजा ने कहा कि शिक्षा विकास की जननी है। मौके पर डॉक्टर मनोज दास, डॉक्टर महबूब, डॉक्टर आदित्य प्रकाश, दामोदर राम, संतोष कुमार, आकाश केशरी, शुभम केशरी, शुभम रंजन, मोहम्मद जावेद, संगीता कुमारी, अंजली कुमारी, अभिलाषा कुमारी, सुनील सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *