विद्यार्थियों में मॉडल बनाने की ललक जीवन में आगे बढ़ने की सीख देती हैं: राजपुरोहित

भास्कर न्यूज | बाड़मेर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आटी में शनिवार को विज्ञान मेले का आयोजन कार्यवाहक प्रधानाचार्य जुंजारसिंह राजपुरोहित की अध्यक्षता में हुआ। इस दौरान विद्यार्थियों ने वरिष्ठ शिक्षिका यास्मीन शेख के निर्देशन में 20 से अधिक मॉडल व चार्ट बनाकर प्रदर्शनी में लगाए। इस दौरान विद्यार्थियों ने विद्युत धारा का चुंबकीय व रासायनिक प्रभाव दिखाता मॉडल, चालक- कुचालक पदार्थ, किसी पदार्थ के जलने में वायु की उपस्थिति आवश्यक दर्शाता मॉडल, रक्त परिसंचरण, उत्सर्जन तंत्र, तंत्रिका कोशिका, जंतु और पादप कोशिका में अंतर दर्शाता मॉडल, सजीव-निर्जीव, पोषक तत्व दर्शाता मॉडल, विटामिन की कमी से होने वाले रोग दर्शाता मॉडल, सूक्ष्मदर्शी से विभिन्न प्रकार की परमानेंट और अस्थाई स्लाइड्स दिखाई गई। इसके अलावा जल प्रदूषण दिखाता मॉडल, नेत्र की संरचना, चुंबकों से मनोरंजन, प्रकाश संश्लेषण, बहु मूर्तिदर्शी, ऊर्जा के नवीनीकरण स्रोत सहित कई मॉडल दिखाए। इस दौरान छात्रा कविता एम व कविता एन ने विज्ञान के बढ़ते कदम पर भाषण दिए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यवाहक प्रधानाचार्य जुंजारसिंह ने कहा कि विद्यार्थियों में मॉडल बनाने की ललक उन्हें जीवन में आगे बढ़ने की सीख देती हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *