विद्यार्थियों व ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक किए

भास्कर न्यूज | कवर्धा जिले में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जनजागरूकता गतिविधियां चलाई जा रही हैं। इसी क्रम में एकलव्य मॉडल आवासीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, तरेगांव जंगल में जागरूकता एवं शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम समाज कल्याण विभाग, के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों और ग्रामीण समुदाय को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और नशामुक्त समाज की दिशा में पहल को मजबूत करना था। छात्र-छात्राओं को तंबाकू, शराब और अन्य नशीले पदार्थों से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक नुकसान की जानकारी दी गई। वक्ताओं ने बताया कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि परिवार की खुशहाली और समाज की प्रगति में भी बाधक बनता है। इस दौरान विद्यार्थियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई और उन्हें अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया। अभियान के तहत बैगा बाहुल्य ग्राम छिंदपुर में भी विशेष जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। ग्रामीणों को सरल भाषा में नशे के दुष्परिणाम समझाए गए और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए नशा त्यागने का संकल्प लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *