विद्यार्थी परिषद कोडरमा की बैठक संपन्न, +2 इकाई की विस्तार पर मंथन

कोडरमा| अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) कोडरमा इकाई की एक बैठक मंगलवार को संपन्न हुई। बैठक में संगठन की वर्तमान गतिविधियों की समीक्षा के साथ-साथ +2 इकाई के विस्तार को लेकर विस्तृत और सार्थक चर्चा की गई। बैठक में जिला संयोजक अतुल आनंद, नगर मंत्री सुधांशु यादव एवं जिला संगठन मंत्री निेतेश तिवारी मौजूद रहे। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि छात्रहित एवं राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए +2 स्तर पर संगठन को और अधिक सशक्त किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थियों को अभाविप की विचारधारा से जोड़ा जा सके। वक्ताओं ने कहा कि विद्यार्थी परिषद शिक्षा, संस्कृति और राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय भूमिका निभाती रही है और आगे भी छात्रों की समस्याओं के समाधान हेतु प्रतिबद्ध रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *