“विद्यार्थी ही पर्यावरण के सबसे सशक्त दूत हैं’

अमृतसर | डीएवी कॉलेज के केमिस्ट्री और बायोटेक्नॉजी विभाग द्वारा तीन दिवसीय नेचर कैंप का समापन केशोपुर मैनी वेटलैंड में हुआ। कॉलेज परिसर में आयोजित वेलीडिक्टरी कार्यक्रम में मुख्य मेहमान डीएवी कॉलेज मैनेजिंग कमेटी के ऑनरेरी ट्रेजर और आर्य समाज प्रादेशिक प्रतिनिधि उप-सभा पंजाब के प्रधान डॉ. जेपी शूर थे। डॉ. शूर ने डीएवी के प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह कैंप केवल तीन दिनों तक सीमित नहीं, बल्कि जीवनभर प्रकृति से जुड़ने की प्रेरणा देता है। विद्यार्थी ही पर्यावरण के सबसे सशक्त दूत हैं। इस कैंप से विद्यार्थियों प्रकृति के करीब आने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक होने का मौका मिला। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. अमरदीप गुप्ता ने कहा कि कैंप के दौरान प्रतिभागियों ने वृक्षारोपण, पक्षी दर्शन, जैव विविधता सर्वेक्षण एवं स्वच्छता अभियान जैसी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसके अतिरिक्त, पर्यावरण विशेषज्ञों द्वारा जल संरक्षण, जलवायु परिवर्तन और प्लास्टिक मुक्त जीवनशैली पर व्याख्यान भी दिए गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *