विद्युत कर्मचारी जनता यूनियन की सरगुजा संभाग इकाई बनी

छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कर्मचारी जनता यूनियन अंबिकापुर क्षेत्र (सरगुजा संभाग) की मुख्य इकाई का गठन श्रम कल्याण केंद्र विद्युत कॉलोनी गांधीनगर अंबिकापुर में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रांताध्यक्ष अनिल द्विवेदी (कोरबा) थे। चुनाव अधिकारी व प्रांतीय उपाध्यक्ष जेपी पटेल के निर्देशन में चुनाव प्रक्रिया का संचालन मुख्य चुनाव पर्यवेक्षक विजय गुप्ता और पर्यवेक्षक मंडल के सदस्य एमएच अंसारी, एसएस ठाकुर, मो. हनीफ खान, एनके वर्मा की निगरानी में हुआ। आगामी त्रिवर्षीय कार्यकाल 2026-2029 के लिए सर्वसम्मति से यतींद्र गुप्ता (अंबिकापुर) को लगातार तीसरी बार सरगुजा संभाग (अंबिकापुर क्षेत्र) का क्षेत्रीय अध्यक्ष चुना गया है। इस कमेटी में आरके राजपूत क्षेत्रीय सचिव, आशीष कुमार हीरा क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष, आरके सिंह परिहार और सुभाष सरकार क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, संगठन मंत्री सतेंद्र सिंह, अमरजीत बेक, पूर्णानंद यादव, अमृता तिर्की, सहसचिव भरत पटेरिया, विनीता तिर्की, प्रचार सचिव अशोक सिंह, सुभाष कुजूर, कार्यालय सचिव वीरेंद्र साहू, बसंत मिंज मनोनीत हुए हैं। साथ ही 19 कर्मचारियों को कार्यकारिणी सदस्य बनाया है। इसके क्रम में जनता यूनियन संभागीय शाखा (जिला सरगुजा) का अध्यक्ष चंद्रकांत जायसवाल, सचिव सनी गुप्ता, कोषाध्यक्ष संगीता मिंज, संगठन मंत्री संतोष कश्यप, अमित गिरी, प्रचार सचिव हिमांशु सिंह, कार्यालय सचिव अब्दुल अजीम को नियुक्त किया गया है। इस टीम में 15 कार्यकारिणी सदस्य भी होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *