विधानसभा घेरने निकले कांग्रेस नेताओं पर बरसाई लाठियां:पुलिस ने पानी की बौछार की; अमीन पठान बोले- कार्यकर्ताओं को चोट आई

विधानसभा घेराव करने निकले कांग्रेस नेताओं पर पुलिस ने पानी की बौछार की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को वॉटर कैनन का इस्तेमाल करना पड़ा। दरअसल, राजस्थान कांग्रेस के खेलकूद प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता 22 गोदाम स्थित सहकार भवन पर इकट्ठा हुए थे। यहां से रैली के रूप में निकले, लेकिन पुलिस ने रास्ते में ही बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के खेलकूद प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अमीन पठान ने कहा- प्रदर्शन में 12 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को चोट आई है। पुलिस ने आज बर्बरता पूर्वक हम पर वॉटर कैनन का इस्तेमाल कर लाठियां बरसाई। हम डरने वाले नहीं हैं। पुलिस गोलियां चलाएगी तो भी हम युवाओं की आवाज को उठाते रहेंगे। इससे पहले 22 गोदाम पर सभा के दौरान पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली भी शामिल रहे। मंच पर डोटासरा ने गमछा लहराकर डांस भी किया। देखें, प्रदर्शन की PHOTOS… … पल-पल की अपडेट के लिए ब्लॉग पढ़िए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *