विधानसभा ध्यानाकर्षण सप्ताह को लेकर नुक्कड़ सभा 21 को गुमला में

भास्कर न्यूज|गुमला ऑल इंडिया पीपुल्स फ्रंट व झारखंड नवनिर्माण दल गुमला के द्वारा बताया गया है कि झारखंड विधानसभा का शुरू हो रही बजट सत्र में झारखंड का मूलभूत व ज्वलंत सवालों को सरकार के संज्ञान में लाने के लिए विधानसभा ध्यानाकर्षण सप्ताह कार्यक्रम की पार्टी राज्य लीडिंग टीम की ओर से रूपरेखा तय की गई है। राज्य लीडिंग टीम द्वारा घोषित कार्यक्रम के तहत 21 फरवरी 2026 को राज्यव्यापी ध्यानाकर्षण सप्ताह कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ सभा गुमला में आयोजित की जाएगी। विदित हो कि झारखंड के लाखों लोगों द्वारा सहारा इंडिया, एपीलाइन, साईं प्रकाश, विश्वामित्र, वेलफेयर, पल्स, आदि दर्जनों कंपनी में खून पसीने का मेहनत के जमा पैसे की जल्द भुगतान की मांग तथा झारखंड में बड्स एक्ट को लागू करने, झारखंड से पूंजी पलायन को रोकने, महिला सुरक्षा रोजगार महिला मंडल को दिया गया सभी तरह का लोन माफ करने, इच्छुक महिलाओं को बिना ब्याज वाली 5 साल तक भरने का समय अवधि देते हुए 10 लाख रुपए तक व्यवसाय के लिए पूंजी उपलब्ध कराने तथा महिलाओं द्वारा उत्पादन को बेचने के लिए बाजार मुहैया कराने, झारखंड में माइक्रोफाइनेंस कंपनियों द्वारा चलाई जा रही महाजनी व सूदखोरी व्यवस्था को अविलंब राज्य में बंद करने, देश के पूंजीपति कॉर्पोरेट घरानों पर समुचित टैक्स लगाते हुए सभी को रोजगार, फ्री शिक्षा व स्वास्थ्य का लाभ देने, झारखंड सहित देश भर में खाली पड़े सरकारी पदों को अविलंब भरने, झारखंड में सर्वमान्य स्थानीय व नियोजन नीति अविलंब बनाने, वन अधिकार एक्ट के तहत सभी वन निवासियों को वन पट्टा देने, मनरेगा में छेड़छाड़ पर रोक के लिए विधानसभा में प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार को भेजने समेत 7 सूत्रीय मांग को विधानसभा ध्यानाकर्षण सप्ताह कार्यक्रम में प्रमुखता से उठाई जाएगी। कार्यक्रम 21 फरवरी, 23 फरवरी से लेकर 28 फरवरी 2026 तक लगातार झारखंड के जिला, प्रखंड व चौक चौराहों में कार्यक्रम आयोजित कर राज्य के माननीय मुख्यमंत्री झारखंड सरकार को मांगों से संबंधित ज्ञापन भेजी जाएगी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से झारखंड नवनिर्माण दल के केंद्रीय संयोजक विजय सिंह भाग लेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *