राजस्थान विधानसभा में शनिवार को केकड़ी के विधायक शत्रुघ्न गौतम ने नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली को कुछ कागज दिखाए और कहा कि आप अलवर के सबसे ताकतवर नेता हैं। आपने जयपुर की जमीन का मुद्दा प्रभावी ढंग से उठाया। लेकिन अलवर के टहला में 497 हैक्टेयर जमीन का आवंटन निरस्त होने के बावजूद प्रभावशाली लोगों के कब्जे को लेकर सरकार को क्यों नहीं लिखते हैं। पक्ष के नेता को प्रभावी कार्रवाई की चिट्ठी सरकार को लिखनी चाहिए। जैसे सांगानेर की जमीन का मुद्दा प्रभावी तरीके से उठाया है। केकड़ी विधायक ने सदन में पिछली सरकार के समय टहला में आवंटित जमीन के कागज दिखाए। कहा कि नेता प्रतिपक्ष बार-बार कहते हैं कि उनकी सरकार के समय प्रशासन शहरों के संग में जनता के खूब काम किए। इन शिविरों के जरिए टहला क्षेत्र में 2000 बीघा जमीन प्रभावशाली लोगों को आवंटित कर दी। जिसका पता चलने पर पूर्व कलेक्टर डॉ. जितेंद्र सोनी ने जमीन का आवंटन निरस्त कर दिया था। उसके बावजूद प्रभावशाली लोगों ने जमीन पर कब्जा कर लिया। इस मुद्दे को प्रभावी तरीके से उठाएं। जैसे आपने सांगानेर की जमीन का मामला उठाया था। नदी, नाले, तालाब व जंगल की जमीन आवंटित कर दी थी विधायक गौतम ने कहा कि टहला में नदी, नाले, तालाब व सरिस्का के जंगल की जमीन को अवैध रूप से आवंटित कर दिया। जो सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के अनुसार आवंटित नहीं हो सकती है। पूर्व कलेक्टर सोनी ने जमीन का आवंटन निरस्त करने के बावजूद वापस कब्जा कर लिया गया।


