विधानसभा में दो विधायकों के मोबाइल जब्त:सदन में फोन बजा तो भड़के स्पीकर; स्कूटी से पहुंचे 90 साल के सपा विधायक

यूपी विधानमंडल में आज बजट सत्र का दूसरा दिन था। सदन में दिवंगत विधायकों को श्रद्धांजलि दी जा रही थी। तभी 2 विधायकों के मोबाइल फोन बजने लगे। इस पर स्पीकर सतीश महाना भड़क गए। उन्होंने तुरंत सिक्योरिटी बुलाई और विधायकों की ओर इशारा करते हुए कहा- दोनों माननीय सदस्यों से टेलीफोन ले लो, वो जो पीछे टोपी वाले बैठे हैं। बताया जा रहा कि भाजपा के फतेहपुर सीकरी विधायक चौधरी बाबूलाल और एक अन्य विधायक के मोबाइल बज रहे थे। इससे पहले विधानसभा में सपा के सबसे उम्रदराज विधायक की अनोखी एंट्री हुई। 90 साल के निजामाबाद से विधायक आलम बदी बिना किसी लाव-लश्कर एक स्कूटी पर पीछे बैठकर सदन पहुंचे। इसके बाद वह बिना किसी सहारे सीढ़ियां चढ़ते हुए अंदर पहुंचे। वहीं, विधान परिषद में सपा एमएलसी मान सिंह यादव, लाल बिहारी यादव समेत अन्य सदस्यों ने विभिन्न भर्तियों में आरक्षण में गड़बड़ी का मुद्दा उठाया। इस पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने जवाब दिया। लेकिन, विपक्ष उनके जवाब को अपर्याप्त बताते हुए सदन में ही नीचे बैठकर धरना देने लगा। हंगामे के चलते सदन को 15 मिनट के लिए स्थगित करना पड़ा। देखिए 3 तस्वीरें बजट सत्र की पल-पल की अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग पढ़िए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *