विधानसभा में पाली विधायक भीमराज भाटी ने पाली में महाराणा प्रताप का ननिहाल होने और उनके जन्मस्थल को विकसित करने का मुद्दा उठाया। इसके साथ ही उन्होंने पाली मेडिकल कॉलेज का नाम महाराणा प्रताप की मां जयवंता देवी के नाम करने की बात भी कही।
उन्होंने कहा कि पाली शहर के जूनी कचहरी में महाराणा प्रताप का ननिहाल है। यहां पर ही महाराणा प्रताप का जन्म हुआ था। इसकी पुष्टि साल 2001 में पाली में हुई इतिहासकार की बैठक में भी हुई। साल 2011 में जूनी कचहरी परिसर में महाराणा प्रताप की आदम कद प्रतिमा भी लगाई गई। उन्होंने कहा कि पाली में महाराणा प्रताप का ननिहाल है लेकिन महाराणा प्रताप का पेनोरमा बनाने सहित महाराणा की जन्म भूमि को विकसित करने के लिए अपेक्षित काम नहीं किया गया। उन्होंने पाली मेडिकल कॉलेज का नाम महाराणा प्रताप की मां जयवंता देवी के नाम करने की बात कही।
बता दे कि महाराणा प्रताप महाराणा प्रताप की जन्म स्थली विकास समिति के अध्यक्ष एडवोकेट शेतानसिंह सोनिगरा गिरवर, सचिव चम्पालाल सिसोदिया, संयोजक उगमराज सांड एवं समिति के समस्त सदस्यों ने गत दिनों पाली विधायक भीमराज भाटी से मुलाकात की थी। जिसमें पिछले 30 वर्षो की प्रगति पत्र के साथ मांग पत्र शासन की सेवा में प्रस्तुत की बात कही थी। इस पर विधायक ने विधानसभा में महाराणा प्रताप की जन्म स्थली को विकसित करने और मेडिकल कॉलेज का नाम महाराणा प्रताप की मां के नाम करने का मुद्दा उठाया।


