विधानसभा में आज आज प्रश्नकाल और शून्यकाल के बाद स्वास्थ्य से जुड़ी अनुदान मांगों पर बहस होगी। बहस के दौरान कांग्रेस स्वास्थ्य के क्षेत्र में अव्यवस्थाओं से जुड़े मामलों को उठाकर सरकार को घेरेंगे। कफ सिरप से हुई मौतों में जवाबदेही तय नहीं होने, हॉस्पिटलों में खाली पदों, जर्जर हॉस्पिटल भवनों और अव्यस्थाओं का मुद्दा प्रमुखता से छाया रहेगा। अनुदान मांगों पर दिनभर बहस के बाद देर शाम स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर इस पर जवाब देंगे। बहस और जवाब के दौरान कांग्रेस, बीजेपी राज में स्वास्थ्य क्षेत्र के कामों की तुलना भी होगी। दोनों सरकारों के बजट में स्वास्थ्य क्षेत्र में हुए कामों पर भी बहस होगी। कफ सिरप से हुई मौतों का मामला फिर उठेगा प्रदेश में कफ सिरप से होने वाली मौतों पर पिछले दिनों विधानसभा में खूब हंगामा हुआ थाा। स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने सवाल के जवाब में कहा था कि कफ सिरप से चार-पांच मौतें हुई हैं। इसमें सरकार या डॉक्टर की कोई जिम्मेदारी नहीं है, क्योंकि बच्चों का कफ सिरप बिना डॉक्टर के प्रिसक्रिप्शन के दी गई थी। बड़ों के लिए काम आने वाली कफ सिरप बिना डॉक्टर की सलाह के बच्चों को पिलाई गई थी। मंत्री के इस जवाब पर हंगामा हुआ था। आज बहस के दौरान कफ सिरप से हुई मौतों का मामला फिर उठेगा। एसएमएस ट्रोमा अग्निकांड, ओपीडी टावर के मुद्दों पर होगी तकरार स्वास्थ्य की अनुदान मांगों पर जयपुर के एसएमएस ट्रोमा सेंटर के अग्निकांड का मुद्दा उठेगा। हॉस्पिटलों की फायर सेफ्टी के अभाव और अब तक व्यवस्थाएं ठीक नहीं होने पर भी सवाल उठाए जाएंगे। एसएमएस ओपीडी टावर के प्रोजेक्ट का काम धीमी गति से होने क मुद्दा भी कई विधायक उठाएंगे। जयपुर के गणगौरी हॉस्पिटल की बिल्डिंग का काम पिछले सवा दो साल से आगे नहीं बढ़ने का मामला उठेगा। हॉस्पिटलों में फ्री दवाइयों की किल्लत का मुद्दा उठाएंगे कांग्रेसी विधायक कांग्रेस प्रदेश में मौजूदा सरकार पर स्वास्थ्य क्षेत्र को कमजोर करने का आरोप लगाती रही है। फ्री मेडिसिन स्कीम में सरकारी अस्पतालों में दवाइयों की किल्लत का मुद्दा कांग्रेसी विधायक प्रमुखता से उठाएंगे। — अपने क्षेत्र से जुड़ी समस्या को दैनिक भास्कर एप के सिविक इश्यू में पोस्ट करना के लिए क्लिक करें।


