विधानसभा में MLA निनामा ने उठाया घाटोल का मुद्दा:कहा- हेल्थ डिपार्टमेंट में खाली पदों को जल्द भरें; चिकित्सा मंत्री के सामने रखी मांग

विधानसभा में घाटोल विधायक नानालाल निनामा ने अपने क्षेत्र में मेडिकल क्षेत्र में खाली पदों का मुद्दा उठाया। उन्होंने चिकित्सा मंत्री जल्द रिक्त पद भरने की मांग की। निनामा ने सदन में कहा- मेरे विधानसभा क्षेत्र के घाटोल और पीपलखूंट में 80 प्रतिशत जनसंख्या जनजाति वर्ग की है। आज भी यह क्षेत्र चिकित्सा एवं स्वास्थ्य की दृष्टि से काफी उपेक्षित है। आज भी दूरदराज के स्थानों पर एक्सीडेंट केस एवं महिलाओं के प्रसव जैसी समस्याओं के लिए बांसवाडा मुख्यालय, प्रतापगढ़ मुख्यालय की ओर जाना पड़ता है। दोनों तरफ की दूरी 50 किलोमीटर है। ऐसे में कभी-कभी मरीज की मृत्यु हो जाती है। चिकित्सा क्षेत्र के नाम से पीएचसी और सीएचसी खोल दिए लेकिन कई जगह सीनियर और जूनियर चिकित्सा अधिकारी, मेडिकल ऑफिसर के काफी पद खाली हैं। ऐसे में मरीजों को इलाज के लिए अन्य जगह जाना पड़ता है। अगर घाटोल की बात की जाए तो इस ब्लॉक में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र 3 हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र 11 हैं, उप स्वास्थ्य केन्द्र 76 हैं। इन पदों को भरने की मांग की मैं मंत्रीजी को अवगत कराना चाहूंगा कि ब्लॉक सीएमएचओ के पद पर अधिकारी कार्यरत हैं लेकिन वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी के 2 में से दोनों खाली है। कनिष्ठ चिकित्सा अधिकारी के दो में से दोनों पद खाली हैं। मेडिकल ऑफिसर के 22 में से 4 पद खाली हैं। नर्स ग्रेड प्रथम 13 स्वीकृत हैं, इनमें से एक पद खाली है। नर्स ग्रेड द्वितीय 27 स्वीकृत हैं, इनमें तीन पद खाली हैं। एएनएम के 183 पद में से 43 खाली हैं। फार्मासिस्ट के 6 पद में से 5 खाली हैं। लैब टेक्नीशियन के 12 में से 7 पद खाली हैं। रेडियोग्राफर का पद खाली है। महिला स्वास्थ्य दर्शिका के 13 पदों में से 9 खाली हैं। इन केंद्रों को क्रमोन्नत करने की मांग घाटोल के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की ओपीडी कभी-कभी 400 से 500 के आसपास हो जाती है। इस सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को उप जिला चिकित्सालय में क्रमोन्नत करें। घाटोल के खमेरा पीएचसी में सबसे अधिक प्रसव होते हैं लेकिन गायनिक विशेषज्ञ नहीं है। यहां गायनिक विशेषज्ञ की पद स्थापना की जाए। इस पीएचसी को सीएचसी में क्रमोन्नत किया जाए। निनामा ने आगे कहा- प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र डुंगरिया उप स्वास्थ्य केन्द्र से क्रमोन्नत किया गया है, यह आज भी उप स्वास्थ्य केन्द्र भवन में चल रहा है। यहां पीएचसी भवन का निर्माण शीघ्र प्रारम्भ करें ताकि उस क्षेत्र की जनता को लाभ मिल सके। पीपलखूंट और घाटोल में डॉक्टरों के सभी पद भरे जाएं ताकि जनता को चिकित्सा सुविधाएं मिल सकें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *