विधान परिषद में हंगामा,सभापति ने विपक्षी MLC को बाहर निकाला:सदन में मार्शल बुलाए गए, विधानसभा में नितिन नवीन के स्वागत में भारत माता के नारे लगे

बिहार विधान परिषद में आज मंगलवार को भी हंगाामा हुआ। कल हए विवाद पर राजद के MLC ने सवाल उठाए। जिसके बाद पक्ष-विपक्ष के MLC में बहस हुई। राजद MLC बेल में आकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। हंगामे को देखते हुए सभापति ने विपक्ष के MLC को पूरे दिन की कार्यवाही के लिए सदन से बाहर कर दिया। इस दौरान सभापति ने सदन में मार्शल को भी बुलाया ताकि MLC को बाहर किया जा सके। इस दौरान अशोक चौधरी और सुनील सिंह के बीच तीखी बहस हुई। अशोक चौधरी ने सुनील सिंह से कहा, ‘तुम क्या हो।’ वहीं सुनील सिंह ने बेल में आकर, ‘अशोक चौधरी होश में आओ’ के नारे लगाए। विधानसभा में नितिन नवीन का स्वागत बीजेपी अध्यक्ष बनने के बाद बांकीपुर विधायक नितिन नवीन पहली बार विधानसभा पहुंचे। एनडीए विधायकों ने उनका स्वागत किया। विधानसभा में उनके आते ही भारत माता जय के नारे लगे। स्पीकर समेत सदन के सदस्यों ने उनका स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी। इधर, बजट सत्र के छठे दिन भी विपक्ष लॉ-एंड-ऑर्डर पर सरकार को घेरने की कोशिश दिखी। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष के विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया। महिला अपराध पर विपक्ष का वॉकआउट माले के विधायक संदीप सौरभ ने कहा, विपक्ष एकजुट होकर कार्य स्थगन प्रस्ताव विधानसभा में लाया है। हम सभी चाहते हैं कि सभी मुद्दों को दरकिनार कर महिला उत्पीड़न के मामले पर चर्चा कराई जाए। हंगामे को देखते हुए स्पीकर ने मार्शल को बुलाया है, और पोस्टर हटाने को कहा। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा, आपलोगों को मौका मिलेगा शून्यकाल में मुद्दे को उठाइएगा। इधर, संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी सदन में खड़े हुए। उन्होंने कहा, ‘विपक्ष नारे लगा रहा है कि सीएम जवाब दें। लेकिन इसकी एक प्रक्रिया है। विपक्ष तय नियमावली के तहत सवाल उठाए। सरकार जब देने के लिए तैयार है।’ हंगामे के बाद विपक्ष के विधायकों ने सदन से वॉक आउट किया। उलझन में हैं विपक्ष के विधायकः विजय चौधरी संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी ने कहा, ‘विपक्ष के साथी उलझन की स्थिति में हैं। वे सरकार से जवाब की मांग रहे थे। हमने अनुरोध किया, आपने अनुरोध किया। सरकार किसी भी मामले में जवाब देने के लिए तैयार है। कई मिनटों पर बैठने के बाद पता नहीं उन्हें क्या सूझा कि अचानक से उठ कर चले गए। जब बैठ गए तो क्यों चले गए। उलझन में हैं। इसी उलझन का प्रदर्शन उनके आचरण में दिखता है।’ सरकार का पुतला लेकर पहुंचे कांग्रेस विधायक चनपटिया से कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन बिहार सरकार का पुतला लेकर सदन पहुंचे हैं। इसमें हाल में हुए क्राइम की लिस्टिंग भी की गई है। पुतले को चूड़ियां भी पहनाई गई हैं, साथ ही पोस्टर लगा है। जिसमें लिखा- माफी चाहते हैं, हम बिहार की बेटियों को न्याय नहीं दिला पा रहे। वहीं सोमवार को विधान परिषद में मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष के बीच हुई तीखी बहस को पूर्व मंत्री श्याम रजक ने देवर-भौजाई का मामला बताया। उन्होंने कहा, विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। बस चेहरा चमकाने की कोशिश की जा रही है। वहीं, दूसरी तरफ बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी 12 बजे विधानसभा पहुंचेंगे। मुख्य द्वार पर सत्तारूढ़ दल के सभी सचेतक उनका स्वागत करेंगे, फिर उन्हें सदन में लाया जाएगा। विधायकों के सवाल का जवाब देगी सरकार विधानसभा में आज प्रश्नोत्तर काल में सवाल तो उठेंगे ही, इसके अलावा आलोक कुमार सिंह, मुरारी प्रसाद और अन्य तीन सदस्यों से मिले ध्यानाकर्षण सूचना पर खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की ओर से जवाब दिए जाएंगे। अख्तरुल ईमान, संदीप सौरभ और अन्य छह सदस्यों से मिले ध्यानाकर्षण और उस पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से जवाब होगा। विधान सभा में बिहार नगरपालिका विधि सेवा नियमावली 2025 और बिहार नगरपालिका योजना सेवा नियमावली 2025 की प्रति रखी जाएगी। सेकंड हाफ में यहां वित्तीय वर्ष 2026-27 के आय- व्यय में सम्मिलित अनुदान की मांगों पर वाद विवाद होगा। सोमवार को महिला क्राइम के मुद्दे पर जमकर हुआ हंगामा बिहार विधान परिषद की कार्यवाही में सोमवार को काफी हंगामा हुआ। विपक्ष वेल में आकर महिलाओं के साथ हो रहे अपराध पर चर्चा कराने की मांग पर अड़ रहा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पूर्व मुख्यमंत्री और नेता विरोधी दल राबड़ी देवी के बीच काफी नोकझोंक हुई। राबड़ी देवी ने मुख्यमंत्री के लिए कहा-होश में आइए। चुप रहिए। बैठिए। डुबा दिए। शर्म कीजिए। इस्तीफा दीजिए। नीतीश कुमार ने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को लड़की कहा। बोले- ये जो लड़की है, इसका क्या है? इसको कुछ आता है? ई कोई काम की है? मुख्यमंत्री ने सभापति से विपक्षी सदस्यों पर एक्शन लेने की मांग तक कर डाली। बीजेपी के एमएलसी ने राबड़ी देवी पर टिप्पणी की और फिर राबड़ी देवी उनकी तरफ लपकी। इस सब का असर मंगलवार को भी विधान परिषद की कार्यवाही में दिखेगा। बजट सत्र से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *