भरनो|प्रखंड के रसोइया संयोजिका संघ के प्रखंड अध्यक्ष रुकसाना बेगम की अध्यक्षता में राजकीय बालक मध्य विद्यालय भरनो के मैदान में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें रसोईया संयोजिका अपनी प्रमुख मांगों को लेकर आगामी 18 फरवरी को विधान सभा घेराव सह धरना प्रदर्शन को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया।मौके पर रुकसाना बेगम ने कहा कि 2004 से ही सरकारी और अल्पसंख्यक विद्यालयों में समाज के हर वर्ग की महिलाएं रसोईया और संयोजिका पद पर कार्यरत है। फिर भी इन्हें किसी तरह का मानदेय नहीं मिला।


