भरतपुर में रूपवास में आज बसंत पशु मेला प्रदर्शनी का उद्घाटन हुआ। इस दौरान कार्यक्रम में पूर्व बीजेपी विधायक बच्चू सिंह बंसीवाल और निर्दलीय विधायक ऋतु बनावत की आपस में बहस हो गई। भाषण में आखिरी को बोलने को लेकर दोनों में कहासुनी हुई। तब वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने और अन्य जनप्रतिनिधियों ने दोनों को शांत करवाया। पशु मेला प्रदर्शनी का उद्घाटन कार्यक्रम था इसके बारे में जब बीजेपी के पूर्व विधायक बच्चू सिंह बंसीवाल ने बताया कि आज उद्घाटन कार्यक्रम में निर्दलीय विधायक ऋतु बनावत को मुख्य अतिथि बनाया गया था। साथ ही पूर्व कांग्रेस विधायक अमर सिंह और बीजेपी के पूर्व विधायक विशिष्ठ अतिथि थे। इसके अलावा मंच पर बीजेपी कार्यकर्ता भी मौजूद थे। पूर्व विधायक और विधायक ऋतु बनावत की कहासुनी कार्यक्रम चलता रहा। MLA ऋतु बनावत चाहती थी कि सबसे पहले बच्चू बंसीवाल भाषण दें। उसके बाद पूर्व कांग्रेस विधायक अमर सिंह भाषण दें और, आखिरी में खुद निर्दलीय विधायक ऋतु बनावत भाषण दें। तब बीजेपी के पूर्व विधायक ने सबसे पहले भाषण देने को मना किया। इतने में ऋतु बनावत के ऋषि बंसल बीच में बोले तब बच्चू बंसीवाल और ऋतु बनावत, ऋषि बंसल में कहासुनी हो गई। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने और पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दोनों में बीच बचाव करवाया।


