छत्तीसगढ़ के भाटापारा में कांग्रेस विधायक इंद्र साव के पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर (पीएसओ) ने रविवार को आत्महत्या कर ली। पीएसओ ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। घटना विधायक के घर के सामने स्थित उसके निवास पर हुई। यह घटना भाटापारा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, डिगेश्वर गागड़ा कांग्रेस विधायक इंद्र साव के पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर के तौर पर तैनात है। रविवार को डिगेश्वर ने विधायक के घर के ठीक सामने स्थित अपने क्वार्टर में अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पीएसओ ने तीन राउंड गोली चलाई, जिनमें से एक ने उनकी जान ले ली। गोली की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे। तब तक डिगेश्वर की मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही भाटापारा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। विधायक बोले, बिलकुल सामान्य था डिगेश्वर विधायक इंद्र साव के अनुसार डिगेश्वर चुनाव के बाद से उनकी सुरक्षा में तैनात थे। उन्होंने एक माह पहले ही प्रेम विवाह किया था। विधायक ने बताया कि डिगेश्वर सामान्य रूप से रह रहे थे और उनके व्यवहार में कोई असामान्यता नहीं थी। पुलिस कर रही हर पहलू की जांच एसपी विजय अग्रवाल ने बताया कि आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही कोई निष्कर्ष निकाला जा सकेगा। पीएसओ बस्तर के बकावंड का रहने वाला है। नई शादी और संभावित तनाव ऐसी आशंका जताई जा रही है कि नई शादी के बाद पारिवारिक तनाव या मानसिक दबाव इसका कारण हो सकता है। हालांकि, पुलिस को अभी तक कोई पुख्ता सबूत नहीं मिला है। …………………………………………………… क्राइम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें रायपुर में कॉन्स्टेबल ने ASI पर दागी 18 गोलियां, मौत:पहली गोली माथे पर फिर 15 सीने में उतारी; गाली देने से भड़का ITBP जवान रायपुर के मुड़ीपार स्थित ITBP 38वीं बटालियन (भारत तिब्बत सीमा सुरक्षा बल) कैंप में एक कॉन्स्टेबल ने इंसास राइफल से ASI की गोली मारकर हत्या कर दी। कॉन्स्टेबल ने ASI के माथे पर पहली गोली और सीने पर 15 गोलियां उतारी, जबकि 2 गोलियां इधर-उधर चलाईं। पढ़ें पूरी खबर…


